Top Class Viral, Sports, wwe, Funny, Tech, Movies, Songs Videos Available ony pk2 site

Wednesday, 25 October 2017

Crickets 10 partnerships for the highest run of 10th wicket in ODI cricket




10 partnerships for the highest run of 10th wicket in ODI cricket वनडे क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 10 साझेदारियां

क्रिकेट एकमात्र ऐसा खेल हैं. जहाँ रोज़ाना या प्रत्येक मैच में अनेकों रिकार्ड्स बनते और टूटते हैं. रिकॉर्ड सिर्फ किसी टीम के खिलाड़ी ही नहीं बनाते बल्कि कभी-कभी टीमें भी ऐसे रिकॉर्ड बना देती हैं. जो सदा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए दोस्तों आज हम आप को वनडे क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 10 साझेदारियों के बारे में बताएँगे

10- जे.कमांडे और पी.ओंगोंडो (केन्या)
यह वनडे क्रिकेट की 10वी सबसे बड़ी साझेदारी हे इस मुकाबलें में केन्या के जिमी कमांडे ने नाबाद 32 और पी.ओंगोंडो ने 36 रन बनाये थे और दोनों ने आखरी विकेट के लिए शानदार 66 रन जोड़े थे. उन्होंने यह साझेदारी वेस्टइंडीज के विरुद्ध नैरोबी के मैदान पर साल 2001 में की थी. लेकिन केन्या की टीम यह मुकाबला 6 विकेट से हार गई थी.

9- एल्बी मोर्केल और मकाया एंटीनी (दक्षिण अफ्रीका)
यह वनडे क्रिकेट की 9वी सबसे बड़ी साझेदारी हे यह मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों के बिच नैपियर के मैदान पर साल 2004 में खेला गया था. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए उनके दो तेज गेंदबाजों ने टीम की और से आखरी विकेट के लिए नाबाद 67 रनों की साझेदारी की थी. टीम के लिए एल्बी मोर्केल ने नाबाद 23 जबकि अनुभवी मकाया एंटीनी ने नाबाद 43 रनों की पारी खेल कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया था

8- एंडी रोबेट्स और जे. गार्नर (वेस्टइंडीज)
यह वनडे क्रिकेट की 8वी सबसे बड़ी साझेदारी हे यह मैच 1983 का विश्व कप फाइनल मुकाबला था. जिसमे वेस्टइंडीज की टीम यह मैच भारत से 34 रन से हार गई थी. इस समय में वेस्टइंडीज के एंडी रोबेट्स और जे.गार्नर दोनों ने 37-37 रनों का योगदान देते हुए. अपनी टीम को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनाने के लिए 71 रनों की साझेदारी की थी मगर टीम फिर भी नहीं जीत पाई थी यह पहला मौका था जब भारतीय टीम ने एकदिवसीय विश्व कप जीता था

7- अब्दुल रज्जाक और वकार यूनिस (पाकिस्तान)
यह वनडे क्रिकेट की 7वी सबसे बड़ी साझेदारी हे इस मैच में पाकिस्तान के लिये अब्दुल रज्जाक और वकार यूनिस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन के मैदान पर 72 रनों की साझेदारी की थी. तब टीम के ऑल राउंडर अब्दुल रज्जाक ने नंबर 9 पर खेलते हुए 46 और टीम के तेज गेंदबाज़ वकार यूनिस ने नाबाद 33 रन बनाये थे

6- ल्युक रोंची और ट्रेंट बौल्ट (न्यूज़ीलैण्ड)
यह वनडे क्रिकेट में आखरी विकेट के लिये छठी सबसे बड़ी साझेदारी हे इस मैच में ल्युक रोंची और तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बौल्ट ने 74 रनों की साझेदारी की थी. तब टीम के विकेटकीपर रोंची ने टीम के लिए 99 और बौल्ट ने नाबाद 21 रन बनाये थे फिर भी न्यूजीलैंड की टीम यह मैच 6 विकेट से हार गई थी.

5- यासिर शाह और मों.आमिर (पाकिस्तान)
10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में यह मैच पांचवे स्थान पर आता हैं. यह मैच नॉटिंघम के मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के मध्य खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान के लिए उनके दो गेंदबाजों ने आखरी विकेट के लिए 76 रन जोड़े थे जिसमे मों.आमिर ने 58 और यासिर शाह में नाबाद 24 रन बनाये थे

4- ल्युक रोंची और मैक्लेंघन (न्यूज़ीलैण्ड)
वनडे क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए चोथी सबसे बड़े साझेदारी न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज़ ल्युक रोंची और तेज गेंदबाज़ मिचेल मैक्लेंघन के नाम दर्ज हैं इन दोनों ने भी एक बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की शानदार साझेदारी की थी लेकिन टीम फिर भी 72 रन से मैच हार गयी थी

3- रवि रामपॉल और केमर रोच (वेस्टइंडीज)
10वें विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के रवि रामपॉल और केमर रोच के नाम हैं वनडे क्रिकेट में. यह मैच साल 2011 का हैं. जब वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर थी. यह मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था वेस्टइंडीज के इन दो बल्लेबाजों ने शानदार 87 रन की साझेदारी की थी

2- मों आमिर और सईद अजमल (पाकिस्तान)
10वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मों.आमिर और सईद अजमल के नाम हैं वनडे क्रिकेट में इन दोनों ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध अबू धाबी में टीम के आखिर विकेट के लिए 103 रन जोड़े थे. तब आमिर ने शानदार 73 और अजमल ने 33 रन बनाये थे

1- विवियन रिचर्ड्स और माइकल होल्डिंग (वेस्टइंडीज)
10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारियों में सबसे सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के इन दो महान खिलाड़ियों का नाम आता हैं. विवियन रिचर्ड्स और माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड के विरुद्ध मैनचेस्टर के मैदान पर आखरी विकेट के लिए नाबाद 106 रनों की साझेदारि की थी. यह मुकाबला साल 1984 में खेला गया था वेस्टइंडीज की टीम यह मुकाबला 104 रन से जीती थी

VIDEO CREDITS :
https://www.youtube.com/watch?v=7BsBxdCzDic&t=9s

Thanks For Wtching

source